फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

Thu, 06 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीच शहर भीड़ वाले इलाके में बुधवार को महिला की चेन नोच ली गई। एक पल्सर बाइक पर दो बदमाशों ने दोपहर में वैटगंज मोहल्ला में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी मायादेवी गुप्ता (55) पत्नी स्व. किशनलाल गुप्ता बुधवार को लगभग साढे़ तीन बजे बाजार में खरीदारी के लिए आईं थी। वे खरीदारी करके पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन


मोहल्ला वैटगंज में वे आर्यकन्या डिग्री कालेज के पास पहुंची थी। इसी दौरान बड़ा चौराहा की तरफ से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार बदमाश भाग निकले। उन्होंने चेन छीने जाने के  लिए शोर मचाया। आसपास के दुकानदार ने चेन छीने जाने की जानकारी होने पर बदमाशों क ा पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें