फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस में लूट

Tue, 05 Dec 2017 11:48 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पीड़ित महिला से पूछताछ करते एसआई प्रकाश पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली से शक्तिनगर जा रही 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस के महिला कोच में मंगलवार को युवकों ने महिलाओं से अभद्रता और लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट भी किया। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार कम होने पर युवक कूदकर भाग निकले। एक महिला यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस के शाहजहांपुर जिले के रौजा स्टेशन से आगे बढ़ते ही महिला कोच में कुछ युवक चढ़ गए। वे महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटा। इस दौरान महिलाओं के जेवर व अन्य सामान छीन लिए। चलती ट्रेन में लूटपाट होने से बोगी में सवार अन्य महिला यात्री सहम गई। ट्रेन के हरदोई स्टेशन पहुंचने पर युवक उतर कर भाग गए। लूटपाट की शिकार हुई लखनऊ के राजाजी पुरम इलाके में रहने वाली बबिता साहू पत्नी अमरेंद्र साहू ने जीआरपी में तहरीर दी। इसमें बताया कि शाहजहांपुर के मोहल्ला मुन्नूगंज फाटक में उसका मायका है। 30 नवंबर को उसके भाई उमंग की शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद वह मंगलवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ लौट रही थी। रौजा स्टेशन के पास ट्रेन की गति कम होते ही  महिला कोच में करीब छह युवक घुस आए। इन युवकों ने महिला यात्रियों के साथ अभद्रता, मारपीट की और इसके बाद लूटपाट शुरू कर दिया। युवकों ने उनकी सोने की चेन व हीरे की अंगूठी समेत एक बैग छीन लिया।  जीआरपी थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रेन में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक कहां के रहने वाले थे, यह पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें