फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को वकीलों ने पीटा

Wed, 08 Aug 2018 12:02 AM IST
hardoi
विज्ञापन
घायल आदित्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कचहरी परिसर में एक मामले में विवाद होने पर वकील ने युवक को पीट दिया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद निवासी अभिषेक पुत्र राममूर्ति ने बताया कि उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी रेनू के साथ हुई है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। मंगलवार को तारीख थी। जिस पर उसका भाई आदित्य त्रिपाठी (24) भी आया था। उन लोगों को उसकी पत्नी के वकील विशाल मिश्र ने बुलाया था। जहां पर वह उस पर दबाव बनाने लगे। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। इस पर वकील और उसके साथी रामू ने उसके भाई को लात-घूंसों से मारा। इससे उसकी हालत खराब हो गई। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी हुई थी। मामले को शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें