हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा गांव में शुक्रवार क ो मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देहात क ोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा गांव निवासी वेदराम (45) का गांव के कुछ लोगों से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर गुरुवार को वेदराम का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वेदराम के घर में घुस गए और उसे पीट दिया। कोतवाल हीरालाल ने बताया कि युवक को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।