फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में चोरी, 12 लाख का माल पार

Wed, 08 Aug 2018 11:56 PM IST
hardoi
विज्ञापन
खुला पड़ा बक्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में शिक्षक के घर से चोरों ने जेवर और नगदी सहित 12 लाख का माल पार दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन

मोहल्ला राधानगर निवासी कमलेश पाल पुत्र गज्जू छत्रपाल जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। घर पर उनकी पत्नी माया और वह रहते हैं। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे कमलेश पाल विद्यालय चले गए। पत्नी माया घर में ताला डाल कर मंदिर चली गईं। जब वह मंदिर से वापस आई तो अंदर का नजारा देखकर चकरा गईं। कमरे, अलमारी व बक्से खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा था। उन्होंने पति कमलेश को सूचना दी। घर से जेवर व नकदी सब गायब था। घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। कमलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर में उसकी तीन बहुओं के जेवर रखे थे। चोर सोने के तीन हार, सोने की तीन चेन, एक जोड़ी झाला, कुंडल, सोने की आठ अंगूठी व 43 हजार रुपये ले गए। उन्होंने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें