फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पकवाइनार से पत्नी के हत्यारोपी पति, सास व ससुर को बुधवार की सुबह धर दबोचा। तत्पश्चात तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती कटियारी निवासी दिनेश चौहान पुत्र घमंडी चौहान, घमडी चौहान पुत्र दुबरी एवं चम्पा देवी पत्नी घमडी कही भागने की फिराक में थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्त व विवाहिता के पति दिनेश चौहान ने बताया कि मेरी शादी जुलाई 2016 में मऊ घोसी के इब्राहिमाबाद निवासी रीना देवी पुत्री स्व. हरिश चंद्र चौहान से हुई थी। बीते छह अगस्त को पत्नी से विवाद हो गया। जिसमें पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे तत्काल हम लोग इलाज के लिए जोगापुर रतनपुरा अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना अपने ससुरालवालों को दिया, लेकिन वे नहीं आये। अंत में उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां आशा देवी के तहरीर पर पति, सास व ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें