फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 23 Oct 2017 11:16 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन के साथ शौच को गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी (17) रविवार देर शाम शौच के लिए गई थी। उसके साथ आठ वर्षीय छोटी बहन भी थी। दोनों खेतों की तरफ पहुंची तभी देवरी गांव निवासी सागर पुत्र शंकर और मस्तराम पुत्र कंतोरी पीछा करते हुए पहुंच गए। दोनों किशोरी को दबोचकर खेत में ले गए। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने सागर व मस्तराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें