फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रतिनिधि पर बदमाशों ने झोंका फायर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली/ नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महमुदपुर पाली गांव के बाहर स्थित निर्माणाधीन शिवमंदिर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रविवार की रात दो बजे ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पर फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि घटना में प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए और चालक के बाएं हाथ में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार को चिकित्सकों ने घायल को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। बीडीसी प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

महमुदपुर पाली गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य साधना यादव के पति और ग्राम प्रधान बृजेश यादव उर्फ गुड्डू देर रात प्रचार करने के बाद घर पहुंचे और खाना खाने के बाद पहाड़पुर स्थित अपने दूसरे मकान पर सोने के लिए निजी वाहन से रवाना हुए। जैसे ही गांव से बाहर स्थित निर्माणाधीन शिवमंदिर के पास पहुंचे ही थे। सड़क के किनारे झाड़ियों में पहले से घात लगाए सशस्त्र बदमाशों ने वाहन पर ही फायरिंग दी। इस घटना में सदस्य प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए। जबकि वाहन चला रहे डुहिया गांव निवासी चालक विनोद पासी (30) के बाएं हाथ में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम की ओर से मामले की छानबीन जारी है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस बहुत जल्द हमलावरों तक पहुंच घटना का खुलासा करेगी। - सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें