फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट लिपिक के घर से पांच लाख की चोरी

Wed, 19 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आशा नगर में चोरी के दौरान बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला आशानगर में सोमवार रात कोर्ट लिपिक के एक घर में घुसे चोरों ने रुपये गहने व सामान समेत करीब पांच लाख का सामान समेट लिया। पीड़ित सोमवार को घर में ताला डालकर परिवार के  साथ शादी में गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला आशानॉगर निवासी प्रमोद कुमार पांडेय हरदोई सिविल कोर्ट में बाबू हैं। वह मूल रूप से देहात कोतवाली के सियापुर गांव के रहने वाले हैं। 16 अप्रैल को सियापुर गांव में परिवार के ही एक लड़के की शादी थी। इसके चलते वह घर में ताला डालकर परिवार समेत गांव चले गए थे। सोमवार को प्रमोद कोर्ट आए थे।

इसके बाद वह मोहल्ला आशानगर स्थित घर भी गए थे। इसके बाद शाम करीब छह बजे वह मकान में ताला डालकर गांव निकल गए। प्रमोद के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव से परिवार को लेकर वह मकान पर पहुंचे थे। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। इसके साथ ही अलमारी व बक्से भी खुले थे।
विज्ञापन


घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। प्रमोद के अनुसार चोर बाउंड्री फांदकर घर के अंदर घुसे होंगे। प्रमोद ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक लाख 35000 रुपये नगद, एक हार, एक चेन, एक जोड़ी कंगन, नाक का फू ल, झुमकी, एक जोड़ी बाला, एक अंगूठी और करीब 50,000 के  सामान समेत पांच लाख की चोरी होना बताया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें