फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद किसान की मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
alcohol
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के जरथना गांव में बुधवार को शराब पीने के बाद किसान की मौत हो गई। किसान के बेटे ने गांव के ही युवक पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने व रुपये निकालने का आरोप लगाया है। लोनार थाना क्षेत्र के जरथना गांव निवासी कृष्णपाल (50) पुत्र गिरवार बुधवार को करीब दस बजे घर से निकला था। उसने गांव के ही एक युवक के यहां जमकर शराब पी। नशा होने पर करीब 11 बजे वह घर पहुंचा। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले जाने के  लिए वाहन आदि क ी व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान के बेटे राजीव ने गांव के ही युवक पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।

राजीव ने बताया कि मंगलवार को पिता ने हरदोई मंडी में 16000 गेहूं बेचा था। वह मंगलवार को ही घर आ गए थे, लेकिन रुपये घर में नहीं दिए थे। बुधवार सुबह जब वह घर से निकले थे, तो रुपया अंटी में ही था। उसने गांव के ही युवक पर रुपये पिता के रुपये निकालने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी एसओ एसएसआई जैनेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी परिजनाें की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें