पुलिस ने 14 चोरों को गिरफ्तार किया।
चोरों के गैंग पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 14 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कारखानों में प्रयोग होने वाला केमिकल की चोरी करते थे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि चूड़ी के लिए तैयार होने वाले कांच में प्रयोग होने वाले केमिकल की बोरियों को चोरी करने का काम ब्रजेश कुमार अपने भाई वीरेश निवासी न्यू प्रीतम नगर थाना दक्षिण के साथ करता था। इसके लिए ब्रजेश का पूरा गैंग काम करता था। गैंग में तकरीबन 18 लोग शामिल है। इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गैंग का सदस्य हरीशंकर निवासी सुहागनगर थाना चोरी किए गए केमिकल की बोरियों को कारखानेदारों से संपर्क कर सस्ते दामों में बेचता था। चोरी की बोरियों को रखने के लिए ब्रजेश ने सुहागनगर में गोदाम बना रखा था। आरोपियों से 31 बोरी जिंक, आठ बोरी सोडा, दो बाइक, एक आटो लोडर, एक ट्रक, चार चाकू और तमंचा बरामद किए गए है। एसएसपी ने बताया कि ब्रजेश और उसका भाई वीरेश मूल रूप से एटा के थाना मलावन के है। पूरे गैंग का खुलासा करने वाले टीम को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वार्ता के दौरान एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी, सीओ ओमकार यादव भी मौजूद रहे।
ये किए गए गिरफ्तार इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्रजेश कुमार, वीरेश, धर्मवीर, चंदन उर्फ आजाद निवासी राधा गली बस स्टैंड, सर्वेश निवासी ऐलानी नगर आसफाबाद, विक्रम, बॉबी उर्फ मनोज, राहुल, सूरज निवासी देवनगर, आशीष निवासी नगरिया पंचम नारखी, धर्मवीर निवासी जगजीवननगर रामनगर, आकाश और चऊआ उर्फ योगेश निवासी नगला भाऊ और अन्नू उर्फ अनुज निवासी सुहागनगर।
इनकी पुलिस को है तलाश
राहुल, छोटू उर्फ अंकित निवासी न्यू प्रीतम नगर, सूआडान निवासी ढोलपुरा और हरीश्ंाकर अग्रवाल निवासी सुहागनगर की पुलिस को तलाश है।