फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शातिर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Sat, 22 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पकड़े गए शातिराें के बारे में जानकारी देतीं सीओ प्रीति सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संडीला। संडीला पुलिस ने आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन बाइक और तीन तमंचे के अलावा 22 हजार 800 रुपये भी बरामद हुए हैं। शातिरों ने बीते दिनों एक किसान से हुई टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा कई अन्य जनपदों में भी यह शातिर घटनाएं करते थे।
विज्ञापन


सीओ संडीला प्रीति सिंह को सूचना मिली थी कि कस्बे के महावीरन मंदिर के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर कई शातिर जमा हैं। इस पर सीओ ने कोतवाल उमाशंकर उत्तम, कस्बा चौकी प्रभारी अरुणेश गुप्ता समेत नौ पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर दी और मौके पर छापेमारी कराई।

मौके से पुलिस ने आठ शातिराें को पकड़ लिया। सीओ की मानें तो पकड़े गए शातिरों ने बताया कि वह लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथलिया गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों ने अपने नाम संगम, सुमित, खन्ना, मनोज, मुन्ना, यशवंत, नरेंद्र, लखन व आकाश बताए हैं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि 13 जुलाई को चक निवासी राधेलाल से भी इन लोगों ने टप्पेबाजी की थी। इसके अलावा मल्लावां, हरपालपु, पिहानी, शाहाबाद के साथ ही उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फतेहपुर में भी कई घटनाएं पकड़े गए शातिर कर चुके हैं।


हरियाणा और राजस्थान में भी शातिरों द्वारा टप्पेबाजी किए जाने की जानकारी सीओ ने दी है। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने शातिरों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें