टडियांवा। थाना क्षेत्र के भेलखड़ा में सोमवार को युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही युवकों ने की थी। वह युवक को बुलाकर ले गये थे और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव तालाब के किनारे फेंक दिया था। युवक गांव की लड़की से प्रेम करता था।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के भेलखड़ा गांव के मजरा थोकखाला निवासी सियाराम को बेटा दीपक सोमवार को पडोसी सियाराम की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। साथ में उसका बड़ा भाई प्रदीप भी गया था। दीपक रात में घर नहीं गया था।
सुबह उसका शव तालाब में मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को एसओ भानु प्रताप सिंह ने वारदात का खुलासा किया। बताया कि दीपक गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था।
यह बात गांव निवासी तेजपाल पुत्र राजबहादुर, आनन्द कुमार पुत्र सत्यपाल और अमित कुमार पुत्र नत्थू को पंसद नहीं थी। इसी बात को लेकर इन लोगों ने कई बार दीपक को मना भी किया था। इसके बाद भी दीपक ने लड़की से मिलना जुलना नहीं छोड़ा था।
एसओ ने बताया कि तेजपाल, आनंद और अमित ने दीपक की हत्या की साजिश पहले से ही रची थी। यह लेग सोमवार को गांव में बारात आई थी। जहां पर दीपक था। आरोपी दीपक को बहला फुसलाकर खेतों क ी तरफ ले गए थे।
जहां पर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब किनारे फेंक दिया था। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता ने तीनो के खिलाफ आरोप लगाया था। बताया कि पड़ताल कर तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो जुर्म स्वीकार कर लिया। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।