फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में डीसीएम चालक का शव मिला

Fri, 23 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर में उन्नाव का युवक संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत के कारणों की पुष्टि न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


उन्नाव के थाना औरास के कस्बा निवासी रामऔतार का पुत्र प्रदीप (26) संडीला निवासी इरफान उर्फ पुत्र इजहार अली की डीसीएम चलाता था। गुरुवार सुबह वह बेहोशी की हालत में कचहरी में एक वकील के तख्त पर मिला। सूचना पर इरफान मौके पर पहुंचा। उसने रामऔतार को सूचना दी।

रामऔतार घर के सदस्यों के साथ कचहरी पहुंचा और उसे सीएचसी पर ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामऔतार ने बताया कि डीसीएम मालिक इरफान ने बताया है कि बुधवार को वह डीसीएम में माल लादकर कानपुर गया था। वहां से लौटते समय बांगरमऊ के पास डीसीएम खराब हो गई थी। इसक ी सूचना प्रदीप ने दी थी। इसके बाद वह कचहरी में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरजीत सिंह चीमा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। अभी मृतक के परिजनों की तरफ  सेे न कोई आरोप लगाया गया है और न ही उनको तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें