फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर फायरिंग

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला फ्रेड्स कालोनी में एक मकान पर कब्जे को लेकर दबंगों ने बुधवार की रात एक व्यक्ति के घर पर जमकर फायरिंग की। दबंगों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाई। फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकले। किसी अनहोनी आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

हवेलाराम की बगिया निवासी राजू यादव पुत्र बांके लाल यादव ने आरोप लगाया उसका बहुत पुराना मकान है। मकान में वह परिवार के साथ रहते है। मकान के आगे उसकी जगह पड़ी है। उसकी दीवार जर्जर हो चुकी है। वह उस दीवार को वह बनवा रहे हैं। निर्माण का काम चल रहा था, तभी बुधवार की रात करीब दो दर्जन दबंग वहां आ धमके और उन्होंने उनके घर पर फायरिंग कर दी। उसके परिवार के लोग कमरों में घुस गए। जिससे उनकी जान बची।
विज्ञापन


उनकी दीवार पर गोलियों के निशान मौजूद है। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकले। किसी प्रकार के विवाद को देखते हुए एसओ ने वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। एसओ आंनद कुमार सिंह ने बताया जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


जिसकी सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन वीआईपी ड्यूटी होने के कारण वह दोनों पक्ष से नहीं मिल सके। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें