फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक की कार से 60 हजार की चोरी

Wed, 06 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र के  कटियामऊ निवासी कालेज प्रबंधक की कार से चोरों 60 हजार रुपये पार कर दिए। प्रबंधक अपनी कार एसबीआई शाखा के सामने खड़ी करके बाजार से खरीदारी करने गए थे। लौटने पर कार में रखा रुपयों का बैग गायब मिला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कटियामऊ निवासी अनिल कुमार सिंह जगन्नाथ प्रसाद इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। इसी माह परिवार में शादी है। बुधवार को परिवार के सदस्यों को कस्बा से खरीदारी कराने आए थे। तीन बजे एसबीआई शाखा के सामने कार खड़ी करके कुछ दूरी पर स्थित दुकानों पर खरीदारी करने लगे। वापस लौटे तो कार में रखा रुपयों का बैग गायब था। उन्होेंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला मौके पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि बैग में 60 हजार रुपये, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के  अंक पत्र व पास बुक थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें