फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Tue, 05 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : logo
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठियां चटकीं व फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी तौहीद खां व असलम का घर आमने सामने है। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार को तौहीद का पुत्र अरबाज (9) व मोहम्मद आलम (18) घर के सामने खेल रहे थे। उनके साथ असलम के घर के  बच्चे भी खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर तौहीद के  घर पर धावा बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में तौहीद के पक्ष के  लोगों ने लाठियां चलानी शुरू कर दी। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से फायरिंग शुरू  कर दी गई। जिसमें अरबाज, मोहम्मद आलम व हासिम (42) पुत्र अब्दुल वहीद गोली लगने से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने असलम, सद्दाम, मदन्न व लाइक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें