फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 13 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विज्ञापन
संडीला। कसबे में दो लूट को अंजाम दे चुके कार सवार लुटेरों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। स्विफ्ट कार सवार लुटेरों ने पिछले सप्ताह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन और रविवार रात किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिए थे। दस दिन में दो लूट होने के बावजूद पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। 

कसबे में बांगरमऊ रोड़ पर पंकज गुप्ता किराने की दुकान है। रविवार रात ग्राहक बनकर आए बदमाश तमंचे के बल पर पंकज से 60 रुपये लूट ले गए थे। पीड़ित ने तुरंत 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस बदमाशों को दबोच नहीं पाई।
विज्ञापन


व्यापारी के अनुसार चार बदमाश स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे और सिगरेट मांगी। सिगरेट न होने से टॉफी मांगी। इस दौरान तमंचा निकालकर तान दिया और गोलक में रखे 60 हजार रुपये लूट लिए थे।

चार फरवरी को कसबे के बाहर स्थित पेट्रोल पंप पर भी लूट हुई थी। उस वारदात में भी चार बदमाश ही शामिल थे। वह भी स्विफ्ट डिजायर कार से ग्राहक बनकर आए थे। बदमाशों ने पहले कार में 1400 रुपये का डीजल डलवाया था फिर रसीद बनवाने के बहाने केबिन में घुसकर गए थे।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर बदमाश सेल्समैन संतोष व मंजेश से 7200 रुपये लूट लिए थे।  दोनों सेल्समैन को केबिन में बंद कर बदमाश भाग निकले थे। उस समय अगर पुलिस चेत जाती तो शायद लूट की दूसरी वारदात न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें