विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार को मंडी समिति में ईवीएम की पैकिंग की गई। डीएम ने खुद मंडी समित पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों की पैकिंग करते समय उनसे पूछताछ की। उन्हें निर्देशित किया कि पूरी जांच के बाद ही मशीनों को बंद किया जाये।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में विधान सभा मतदान के लिये ईवीएम को पैक करने का काम तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम के बालाजी ने कहा कि मशीनों की पैकिंग में यदि किसी प्रकार की समस्या आये तो वह संबंधित प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि यदि कोई मशीन खराब समझ में आती है या फिर वह ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो उस मशीन को पैक न किया जाये।
डीएम ने कहा कि ईवीएम को बंद करने से पहले पूरी तरह से जांच कर लें। बता दें कि जिले में तीन सीटों पर विधान सभा चुनाव होगा। इसमें औरैया विधान सभा क्षेत्र में 362 मतदान केंद्र, दिबियापुर विधान सभा में 354 मतदान केंद्र और बिधूना विधान सभा में 374 मतदान केंद्र बनाये गये है।