पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों क ो समझा बुझाकर शांति करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला बेलाताली स्थित बेकरी के सुपरवाइजर को हालत बिगड़ने पर गुरुवार देर रात रानी कटियारी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटे के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बेकरी संचालक की बहन व एक रिश्तेदार को मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पीटकर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ये लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हेराफेरी कराने आए हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर के मोहल्ला बेलाताली सुविधा बेकरी है। इसमें बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी राजकुमार मिश्र (55) पुत्र रामादीन मिश्र करीब 20 साल से सुपरवाइजर थे। वह बेकरी में ही एक कमरे में रहते थे। बुधवार क ो राजकुमार घर गए और गुुरुवार सुबह नौ बजे बेकरी लौटे। बेकरी मालिक गोलू पुत्र स्व. लालजीत सिंह ने बताया कि देर शाम राजकुमार की हालत बिगड़ी गई।
इस पर उन्हें रानी साहिब कटियारी नर्सिंगहोम ले जाया गया। डाक्टरों ने जांच कर हार्ट में दिक्कत बताई। इस पर उन्हें हार्ट स्पेशलिस्ट के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर आक्सीजन लगवाने की सलाह दी। इस पर राजकुमार को दोबारा रानी कटियारी नर्सिंग होम ले गए। आक्सीजन लगाने से पहले ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुत्र राहुल नर्सिंग होम पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
राहुल ने बताया कि बेकरी संचालक गोलू ने रात आठ बजे पिता की हालत बिगड़ने की सूचना दी थी। अस्पताल पहुंचा तो पिता का शव लावारिश हालत में स्ट्रेचर पर रखा मिला। डाक्टरों ने मौत की वजह बताने से इनकार कर दिया। पिता के नाखून नीले पड़ गए थे। हालात संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी। राहुल के अनुसार पिता ने तीन साल से वेतन नहीं उठाया था। गुरुवार को 40 हजार रुपये घर से भी लाए थे। राहुल ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।
शुक्रवार को डा. अशोक प्रियदर्शी और डा. अनुज कटियार के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसी दौरान गोलू की बहन प्रीती एक अन्य रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोनों के साथ राहुल और उसके गांव के लोगों ने मारपीट कर कर बंधक बना लिया। राहुल आदि का आरोप था कि प्रीती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेर कराने आई हैं। सूचना पर एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान व कोतवाल कमलेश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों का समझा शांत कराया।
इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहनाहै कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।