फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटकता मिला सड़ा हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजानुपर के सामने की तरफ स्थित घने जंगल में सड़ा-गला शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने किसी तरह शव उतरवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन



लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर ग्राम सुजानपुर के निकट गेट संख्या 256/सी है। इसी के सामने बबूल का जंगल है। गुरुवार की सुबह उधर से निकले कुछ ग्रामीणों को तेज बदबू आई तो इसकी जानकारी मीडिया को दी। मीडिया की सूचना पर पहुंची पुलिस जंगल में गई तो बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा था। शव में कीड़े पड़ चुके थे और काफी हद तक गल गया था। तहमद से गले में फंदा कसा हुआ था और दूसरा छोर पेड़ से बंधा था।

पास ही हवाई चप्पलें पड़ी हुई थी। एक नीले रंग की चेकदार शर्ट भी मौके पर पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक जावेद अहमद ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव लगभग दस दिन पुराना है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नहीं हो सकी शिनाख्त, शव मोर्चरी में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें