अमर उजाला ब्यूरो
पाली(हरदोई)। पचदेवरा थाना क्षेत्र में दिल्ली से रोडवेज से आ रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी जयराम (27) पुत्र खुशीराम दिल्ली में निजी कपंनी में काम करता था। वहीं उसे कीड़े ने काट लिया था। उसने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार की शाम को घर आने के लिए वह बस में सवार हुआ। बुधवार की सुबह पाली पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। रोडवेज के परिचालक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने परिजनों को बताया। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की सांप के काटने से मौत हुई है। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रोडवेज बस में युवक की मौत
- दिल्ली से वापस आते समय हुआ हादसा
- परिजनों ने बताया, दिल्ली में कीड़े ने काट लिया था, इसी से हालत बिगड़ गई