फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के खाते से उड़ाए आठ लाख रुपये

Fri, 27 Apr 2018 11:12 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
एसपी विपिन कुमार मिश्र से शिकायत करता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 साइबर अपराध करने वालों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। एक दरोगा को एटीएम ब्लाक होने का झांसा देकर खाते से आठ लाख की नगदी उड़ा दी। दरोगा ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने एफआईआर का आदेश दिया है।

विज्ञापन

   टड़ियावां थाना क्षेत्र में यूपी 100 पर तैनात दरोगा भोजराज सिंह ने एसपी को मिलकर ठगी के बारे में बताया। भोजराज ने बताया कि उसका अकाउंट बरेली की आवंला तहसील में एसबीआई की बैंक शाखा में है। उसी खाते में वह लेनदेन करता है । 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का हेड अकाउंटेंट दीपक वर्मा बताया। बताया कि उसका एटीएम ब्लाक कर दिया गया है। जिसके लिए उसको 25 अप्रैल को बैंक बुलाया गया था लेकिन वह आया नहीं। इसलिए आधार कार्ड आदि की जानकारी दे दे। दरोगा ने उस पर भरोसा कर जानकारी दे दी। दूसरे दिन जब उसने खाता चेक कराया तो पता चला कि उसके खाते से 8 लाख रुपये गायब हैं। दरोगा ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें