फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का किया गया डाक्टरी परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रेप पीड़िता चार वर्षीय बच्ची का डाक्टरी परीक्षण शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में किया गया। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी किशोर की तरफ से पीड़िता के परिजनों को सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर उसे धमकियां मिल रही हैं। इससे बच्ची के परिजन काफी डरे सहमे हैं। शुक्रवार को इसे लेकर बालिका के परिजनों द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि पीड़िता के परिजनों द्वारा इस तरह की शिकायत दी गई है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
कोपागंज । थाना से चंद कदम की दूरी पर हुए चार वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक देर रात लगभग 9 बजे पीड़िता के घर पहुंचे। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें