फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनौर-कुर्रिया मार्ग पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई/पाली। दो दिन पूर्व पचेदवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौर-कुर्रिया मार्ग पर ब्लेड वाले तार से गर्दन कटने से युवक की मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी शिनाख्त के बाद पिता ने प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों द्वारा बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। युवक बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरगांव का रहने वाला ट्रक चालक था। लखनौर में वह अपनी बहन के घर से वापस आ रहा था, तभी हादसा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है।
19 अगस्त की रात लखनौर-कुर्रिया मार्ग पर एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। पास ही बाइक पड़ी थी। खेत के किनारे लगे ब्लेड वाले तार से गर्दन कटने से युवक की मौत होने की बात सामने आई थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सोमवार शाम लखनौर निवासी गप्पू ने ससुर सतीशचंद्र निवासी कुंवरगांव थाना उसहैत जनपद बदायूं को फोन कर बताया कि साले विकेश बाबू उर्फ रिंकू (25) की मौत दुर्घटना में हो गई है। मंगलवार अल सुबह सतीश चंद्र परिजनों के साथ पचदेवरा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुत्र विकेशबाबू की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम हाउस पर सतीश चंद्र और भाइयों रजनीश, आशीष, आदर्श व मां संतोष कुमारी ने बताया कि रिंकू ट्रक चलाता था। माह में एक बार वह लखनौर जरूर आता था। रिंकू का प्रेम प्रसंग लखनौर निवासी एक युवती के साथ कई वर्ष से चल रहा था। आरोप लगाया कि उक्त युवती के परिजनों ने रिंकू की हत्या कर दी और दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाइक समेत सड़क पर फेंक दिया। पचदेवरा थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप तो लगाए हैं, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रेेमिका ने खाया जहर, शाहजहांपुर में हो रहा इलाज
लखनौर से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो वीकेश बाबू उर्फ रिंकू की मौत की जानकारी सोमवार को मिलने के बाद लखनौर निवासी उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। प्रेमिका के गर्भवती होने की चर्चा भी है।
विज्ञापन


बहनोई ने 24 घंटे क्यों साधी चुप्पी
विकेश उर्फ रिंकू की मौत रविवार 19 अगस्त की रात ही हो गई थी। जिस स्थान पर शव मिला था, वह लखनौर से महज दो किलोमीटर दूर है। सवाल यह है कि आखिर रिंकू के बहनोई गप्पू और अन्य पारिवारिक सदस्य इस बारे में 24 घंटे चुप्पी क्यों साधे रहे। पता चला है कि लखनौर रिंकू के साथ गौरव नाम का एक युवक भी गया था, जो घटना के बाद से गायब है।


प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप
- लखनौर-कुर्रिया मार्ग पर दो दिन पहले मिला था शव
- ब्लेड वाले तार से गर्दन कटने से मौत की बात सामने आई थी
- बदायूं निवासी पिता ने कहा, प्रेमिका के परिजनों नेे शव फेंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें