हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी संजय की हत्या आशनाई के कारण की गई थी। मामले में युवक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र ग्राम बीरमपुर निवासी संजय (30) पुत्र जसवंत दिल्ली मेें प्राइवेट नौकरी करता था। वह 29 अक्तूबर को गांव आया था। उसी दिन देर शाम उसका शव गांव में खेत में कुएं में मिला था। बाहर पड़े कपड़ों से उसके भांजे शोभित ने पहचान की। पुलिस ने 30 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराया था। इसकी रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक के भाई रामबख्श ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि संजय की आशनाई के चलते हत्या की गई। मंगलवार को पुलिस ने भाई की तहरीर पर गांव निवासी राजवीर उर्फ करिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।