फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पाली कस्बा निवासी दामाद व उसके परिजनों पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने व मांग पूरी न होने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना विजय नगर के मोहल्ला उत्तम गार्डन निवासी अशोक दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी छह साल पहले पाली के मोहल्ला सरायं सैफ निवासी शिवेंद्र उर्फ शिव से की थी। शादी के बाद से आरोपी दहेज में नगदी, कार आदि की मांग को लेकर बेटी को परेशान करने लगे। बताया कि उसके दामाद का चाल चलन ठीक नहीं था, शिकायत करने पर आरोपी दामाद बेटी को ज्यादा परेशान करने लगा। 20 मार्च को दामाद व उसके परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपये, कार व अन्य चीजों की मांग पूरी न होने पर पूजा को ससुराल से भगा दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया पीड़ित पिता अशोक की तहरीर पर पति शिवेंद्र, ससुर निर्भय सिंह, सास स्नेहलता, जेठ धनंजय, जेठानी शिवानी व देवर पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें