फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में दुकान के अंदर फांसी पर लटकता मिला पल्लेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित एक आढ़त में रहने वाले पल्लेदार का शव दुकान में फांसी पर लटकता मिला। भाई ने मोबाइल फोन और पर्स गायब होने का आरोप लगा हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुकहा निवासी राजकुमार (25) पुत्र रामसहाय नवीन गल्ला मंडी परिसर में रनवीर सिंह चौहान की आढ़त पर काम करता था। वह यहां पल्लेदार था। दुकान में ही रात में रुकता था। शुक्रवार सुबह उसका शव दुकान के अंदर गमछे से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी पास की आढ़त में पल्लेदार राजकुमार के चचेरे भाई ने चौकीदार को दी। चौकीदार की सूचना पर शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, सीओ सिटी विजय कुमार राना मौके पर पहुंचे। राजकुमार के भाई गुड्डू और सत्यपाल भी वहां पहुंच गए। गुड्डू ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया है। शहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दुकान में फंदे पर लटकता मिला पल्लेदार
- हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें