फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के भाई समेत छह के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां(हरदोई)। धर्मशाला के बाहर बनाए जा रहे शौचालय को चेयरमैन प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों ने गिरा दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बे के मोहल्ला सुभाष पार्क निवासी बाबा भैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्वच्छ भारत अभियान व खुले में शौच मुक्त अभियान से प्रेरित होकर वह घर के बाहर धर्मशाला के पास शौचालय बनवा रहे थे। इसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे चेयरमैन के भाई/प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद सिंह उर्फ मुन्ना, संजय उर्फ पिंटू, ज्ञान सिंह व राहुल शर्मा निवासी मोहल्ला गंगारामपुर असलहों से लैस होकर मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। बना हुआ शौचालय गिरा दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



चेयरमैन के भाई समेत छह के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट
नगर के एक व्यक्ति ने लगाया शौचालय गिराने का आरोप
कहा, असलहों से लैस होकर आए आरोपियों ने दी जानमाल की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें