फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मगरापुर में सोमवार को हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुई महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

तालाब में जहरीला पदार्थ डालने व मछलियों को मारने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव सोमवार को गांव के दद्दन व सियाराम के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले थे। एक पक्ष ने इस दौरान फायरिंग भी की थी। घटना में गोली लगने से सियाराम की पत्नी जयदेवी व भतीजी पुष्पा और चोट लगने से दो अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद घायल जयदेवी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सोनपाल पुत्र राम अवतार, पवन पुत्र सुशील, रामू पुत्र छोटे व दद्दन पुत्र रामलाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि दूसरे पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें