फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माधौगंज। शादी समारोह में लड़कियों की फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह बच्चों के साथ मोहल्ले में एक शादी में शामिल गया था। वहां आए मोहल्ले के ही रोहन ने लड़कियों की फोटो खींचना शुरू कर दिया, जिस पर उसने रोहन को मना कर दिया। बताया कि इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। देर रात वह बच्चों के साथ घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में रोहन ने अपने साथी राहुल व सोहन के साथ उसे रोककर लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वह घायल हो गए। वहीं रोहन ने बताया कि शादी में फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद के बाद उसको व उसके भाइयों को राकेश, सत्यम और मुकेश ने पीट दिया। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें