फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी में पूर्व प्रमुख समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां(हरदोई)। पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा पास कराने के नाम एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।

मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसा निवासी विशोक दीक्षित पुत्र रामचंद्र दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। शारीरिक परीक्षा में पास हो गया था। इसी बीच देंदुआ निवासी पुष्प कुमार पुत्र रामौतार व विवेक पुत्र शंकर निवासी बांसा संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने लिखित परीक्षा पास कराने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये लेकर बांसा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र महतिया व देवेंद्र के पास जमा करा दिए। वह लिखित परीक्षा में फेल हो गया। इस पर इनसे रुपये मांगे। इन्होंने रुपये नहीं वापस किए। विशोक ने बताया कि आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


ठगी के आरोप में पूर्व प्रमुख समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख ठगने का आरोप
- बांसा गांव निवासी एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें