फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदावार से ज्यादा धान बेंचने पर दो महिला किसानों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। सरकारी क्रय केंद्र पर उत्पादन से अधिक धान बेचने के मामले में दो महिला कृषकों के खिलाफ गुरुवार को कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। विपणन निरीक्षक विश्वनाथ सिंह की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान खरीद में की गई गड़बड़ी की जांच कराई जा रही है। खाद्य विभाग के अपर आयुक्त उन पचास किसानों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था जिन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर 1 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचा था। शासन से निर्देश व सूची उपलब्ध होने के बाद तहसीलदार शाहाबाद ने शाहाबाद क्षेत्र के किसानों के नाम, रकबे व उत्पादकता की जांच की जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आई। जांच में पाया गया कि सिंधौली गांव की गीता देवी 0.222 हेक्टेयर भूमि है जिस पर अधिकतम 14 क्विंटल धान उपजाया जा सकता है। जबकि उनके अभिलेखों पर केंद्र पर 1414 क्विंटल धान बेचा गया। इसी तरह केंद्र पर 1248 क्विंटल धान बेंचने वाली हुमांयूपुर की किसान माधुरी के नाम दर्ज खेत व उसके रकबे की जांच की गई तो पाया गया कि उनके खेत में अधिकतम 40 क्विंटल धान ही उपजाया जा सकता है। तहसीलदार की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो गया कि दोनों महिला कृषकों के अभिलेखों पर बिचौलियों ने नियम विरुद्ध ढंग से धान बेचा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। गुरुवार को विपणन निरीक्षक विश्वनाथ ने कोतवाली पहुंच कर दोनों महिला कृषकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों महिला कृषकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन










दो महिला किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पैदावार से ज्यादा धान बेचने का है आरोप
खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 की जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें