फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंडोह में एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने 75 हजार की राशि उड़ा ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना सदर में शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी संतोष कुमार गांव सरांडा ने दर्ज शिकायत में कहा है कि वह पंडोह पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने गई। इस दौरान पैसे नहीं निकल रहे थे। तभी एक नामालूम व्यक्ति ने उसकी मदद करने की बात कही। इसी बीच उसने कार्ड बदल लिया और बाद में उसके ज्वाइंट अकाउंट से 75 हजार की राशि निकाल ली। उधर, एसपी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें