बरामद लहन नष्ट कराती आबकारी और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बनाने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के लोनी गांव में छापा मारा। यहां पर भगवानदास पुत्र गंगाराम के यहां शराब बनाने के उपकरण और पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा खेड़ा बीबीजेई गांव निवासी गुड्डी पत्नी शिवाराम, संगीता पत्नी भन्नू और मनीषा पत्नी बसंत के यहां से शराब बनाने के उपकरण और 100 लीटर शराब बरामद कर बड़ी मात्रा में लहन नष्ट कि या। उधर कासिमपुर पुलिस ने गोगावां में छापा मारा। यहां पर प्रकाश पुत्र भगवती, रामस्वरूप पुत्र बैजू, रामस्वरूप पुत्र धोकई के घरों से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं बेनीगंज क ोतवाली पुलिस ने निरंजनपुरवा में छापामारी कर घनश्याम पुत्र बनवारी पत्नी छोटी के यहां से उपकरण व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बेहटरिया गांव निवासी सालिगराम पुत्र मैकू के यहां छापा मारकर पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।