फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में दहेज के कारण विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे घर से निकालने के आरोप में पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकघरा निवासी आशाराम पुत्र रामलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसने बहन ज्योति की शादी 15 जून 2015 को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी राहुल उर्फ राजू पुत्र मेवाराम के साथ की थी। सुसराल वाले सोने की चेन, फ्रिज, टीवी, कूलर और एक लाख रुपये मांग रहे थे। इसके लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि 5 अक्तूबर 2018 को पति राहुल, सास मालती, ससुर मेवाराम समेत रिश्तेदारों राम किशोर पुत्र इतवारी निवासी तंडेर कोतवाली शाहाबाद तथा संतू पुत्र अज्ञात निवासी मानपुर थाना बेहटागोकुल ने ज्योति को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारापीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें