फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फटकारी लाठी, ग्रामीणों ने निकाल दी पुलिस जीप की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर में एक धार्मिक स्थल के बाहर नौटंकी के दौरान विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की जीप पंक्चर कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम काजीपुर में इटियादेवी मंदिर परिसर में चल रहे जल विहार मेले में सोमवार रात नौटंकी चल रही थी। रात लगभग 11 बजे नौटंकी के दौरान नाच देखने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। मल्लावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की जीप पंक्चर कर दी। अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से किसी तरह जीप को वापस मल्लावां लाया गया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चीलपुरवा निवासी शुभम पुत्र उमेश को हिरासत में लिया गया है। शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें