फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिघरा में होलिका दहन की लकडिय़ां फेंकने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटिघरा में होलिका दहन के स्थान पर रखी लकड़ियां फेेंकने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच होली मनाने आए युवक को दबंगों ने पीट दिया। माहौल बिगड़ने की आशंका पर गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कटिघरा में 12 फरवरी को होलिका दहन के स्थान पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवाया था। तब गांव के कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर पथराव कर दिया था। लेखपाल की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। तय हुआ था कि होलिका विवादित स्थान पर नहीं बल्कि पास में सड़क पर जलाई जाएगी। गुरुवार सुबह नौ बजे होलिका जलाने के दौरान गांव निवासी अशोक कुमार होलिका की लकड़ी उठाकर फेंकने लगा। इस पर अन्य लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीण दो पक्षों में बट गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस और पीएसी पहुंच गई और स्थिति को संभाला। सुबह 11 बजे गांव में होली मनाने आए सत्यम (26) पुत्र प्रमोद होली में आखत डाल रहा था तभी गांव के सुंदर लाल, रमेश पुत्रगण जीवनलाल, सुनील कुमार पुत्र राम भरोसे, संजय कुमार पुत्र राम दयाल, प्रभाकर पुत्र अनिल, लाल पुत्र पवन और सुभाष पुत्र जयलाल ने सत्यम को पकड़ कर पीट दिया। पुलिस ने उक्त सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ हरियावां शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि गांव निवासी अशोक समेत नौ लोगों के विरुद्ध राजस्व टीम पर हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हरियावां थानाध्यक्ष ने एक उपनिरीक्षक के माध्यम से लेखपाल और आरोपियों के बीच सुलह कराने की कोशिशें शुरू कर दीं। पुलिस के लचीले रुख के कारण फिर विवाद भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें