अमर उजाला ब्यूरो
पचदेवरा। थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा। उसे जेल भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 अक्तूबर को थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि गांव निवासी विनय कुमार पुत्र राम बहोरे, उसके दो भाई, पिता और उसके मौसरे भाई उसकी पुत्री को शौच जाते समय उठा ले गए थे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष पचदेवरा एमपी सिंह ने बताया कि आरोप विनय कुमार को जुझारपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने प्रेम प्रंसग होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की पुष्टि हुई। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
- पिता ने पांच लोगों पर दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म का मामला