अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के करकचमऊ गांव में शुक्रवार सुबह नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करकचमऊ गांव निवासी नीरज (30) पुत्र हरिनाथ शुक्रवार सुबह घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान पड़ोसी गिरीश पुत्र शिवराम घर के सामने नाली का पानी निकालने लगा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए। मारपीट में नीरज व सोमेंद्र (32) पुत्र सतीश, गोविंद (25) पुत्र विजय प्रकाश, लक्ष्मी (56) पत्नी रावेश , सदासुखी (50) पत्नी विजय प्रकाश, दूसरे पक्ष से भोला (16) पुत्र सत्यपाल, सत्यपाल (52) रामस्वरूप व विश्वनाथ (50) पुत्र सुरेश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
नाली के विवाद में चटकीं लाठियां, आठ घायल
- दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट