फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर सैदीखेल में सूखे पड़े तालाब में हलवाई का शव पड़ा मिला। पास में ही जहर की खाली डिब्बी पड़ी थी। अल्हापुर सैदीखेल निवासी दिनेश (30) पुत्र छोटेलाल का शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सूखे तालाब में देखा तो परिजनों को सूचना दी। भाई राम सिंह, रामनिवास, रामअवतार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दिनेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था। वह गुरुवार रात से लापता था। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला खुदकुशी का है।

सूखे तालाब में मिला हलवाई का शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें