फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी कराने वाले दो अफसर व कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हरदोई। संडीला कस्बे में स्थित फ्लोर मिल में बिजली चोरी किए जाने के मामले में संलिप्तता सामने आने पर संडीला के तत्कालीन उपखंड अधिकारी आरजी पाल व तत्कालीन सहायक अभियंता मीटर रवि त्रिपाठी के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

गुरुवार को पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के निर्देश पर आरोपी उपखंड अधिकारी आरजी पाल व सहायक अभियंता रवि त्रिपाठी समेत कार्यालय सहायक राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने प्रवर्तन दल के साथ संडीला कस्बा स्थित राधेश्याम रोलर फ्लोर मिल पर छापा मारा था। जांच के दौरान मिल में लगभग दो करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई थी। मौके पर सीटी (करंट ट्रासंफार्मर) की सील से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई थी। सील भी टेंपर्ड मिली थी।

जांच के सीटी के साथ पीटी (पॉवर ट्रांसफार्मर) सीलों में भी गड़बड़ी पाई गई थी। जिसमें संडीला में तैनात अफसरों की संलिप्तता उजागर हुई थी। सील पर दो अधिकारियों के हस्ताक्षर भी मिले थे। इस मामले में तत्कालीन उपखंड अधिकारी आरजी पाल व सहायक अभियंता मीटर रवि त्रिपाठी की संलिप्तता सामने आई थी। जिस पर विजिलेंस टीम ने मिल मालिक क्रांति गुप्ता व अधिशाषी अभियंता मीटर विजेंद्र सिंह ने उपखंड अधिकारी आरजी पाल व सहायक अभियंता मीटर रवि त्रिपाठी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं इस पूरे मामले में कार्यालय सहायक राजकुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आने पर प्रमुख सचिव ऊर्जा/पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने आरोपी अधिकारियों व कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य अभियंता विद्युत लखनऊ एआर सिंह ने आरोपी उपखंड अधिकारी आरजी पाल, सहायक अभियंता मीटर रवि त्रिपाठी व कार्यालय सहायक राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है।


बिजली चोरी कराने वाले दो अफसर व कर्मचारी निलंबित
- मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने मारा था छापा
- संलिप्तता मिलने पर दो के खिलाफ दर्ज कराई गई है एफआईआर
- पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ निलंबन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें