फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर पर हमला बोला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सढ़ियापुर में पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। पथराव और लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र ग्राम सढ़ियापुर निवासी राजकुमार और गांव निवासी कल्लू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को राजकुमार का पुत्र सतीश (40) दरवाजे पर बैठा था। तभी कल्लू, मनोज, राहुल ने उस पर हमला बोल दिया और उसके घर पर ईंट पत्थर चलाने लगे। हमलावरों न सतीश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसको बचाने पहुंचे भाई पंकज (35) और चाचा सत्य कुमार पर भी हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया।
सतीश ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसके पिता राजकुमार पर कल्लू, मनोज आदि ने जानलेवा हमला किया था। तभी से उनके साथ रंजिश चल रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें