फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी संचालक पर फायरिंग, कार का शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22 कार की विंड स्क्रीन पर गोली लगने से हुए छेद दिखाता पीड़ित।
विज्ञापन

पैथोलॉजी संचालक पर फायरिंग, कार का शीशा टूटा
कछौना थाना क्षेत्र के गैसिंहपुर का निवासी है संचालक
बघौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। थाना क्षेत्र में साथी के साथ कार से जा रहे पैथोलॉजी संचालक व उसके साथी पर बाइक सवार युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमले में कार क ा शीशा टूट गया। कार में सवार दोनों व्यक्ति बाल बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के गैसिंहपुर निवासी राहुल अग्निहोत्री शहर में पैथोलॉजी लैब चलाते हैं। रोज की भांति ही शनिवार देर रात वह कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ दोस्त अनुज तिवारी पुत्र रामबली निवासी समसपुर भी था। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बिबियापुर के निकट पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने कार को ओवरटेक किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने राहुल को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक दो फायर कर किए। गोलियां कार का शीशा तोड़ते हुए डैस बोर्ड में घुस गईं। कार में सवार राहुल व अनुज बाल-बाल बचे। राहुल ने कार रोक कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची, तब तक बाइक सवार हमलावर भाग निकले। रविवार को राहुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ राजीव चौधरी ने बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें