फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग के पचास हजार रुपये से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के चमारन टोला निवासी वृद्ध का पचास हजार रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद तीन घंटे के अंदर ही रुपये छीनने वाले युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से छीने गए पचास हजार रुपये भी बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चमारनटोला निवासी श्यामा कुमार गुप्ता की कस्बे में ही दो दुकानें हैं। लगभग 85 वर्ष के श्यामा कुमार गुप्ता को इन दुकानों से अच्छा किराया मिलता है। उनके कोई पुत्र नहीं हैं और चारों पुत्रियां विवाहित हैं। गुुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे वे बेनीगंज कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर घर जा रहे थे। घर के दरवाजे पर पहुंचते ही पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकला। घटना की जानकारी बुजुर्ग श्यामा कुमार गुप्ता ने बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा को दी। पुलिस फौरन हरकत में आ गई और संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों को तलाशना शुरू किया और तीन घंटे के अंदर ही घटना को अंजाम देने वाले युवक तक पहुंच गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर पट्टी निवासी विकास मौर्या को पुलिस ने छीने गए रुपयों और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह बेनीगंज कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें