फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखापुर में बुधवार की शाम युवक का शव गांव के बाहर बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखापुर निवासी रियाज (30) का शव बुधवार की शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित राजेंद्र के आम के बाग में फंदे पर लटकता मिला। उधर, से गुजरे ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि रियाज मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नजरीना के अलावा एक बेटी है। बताया कि सोमवार की रात रियाज का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें