फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गांव के बाहर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव करवा में बुधवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवक पर आगरा के एक वकील का कुछ रुपया बाकी था। इसी को लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन

गांव करवा के मजरा जियालाल पुरवा निवासी दिलीप कुमार (19) ने बुधवार की सुबह खेत में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सुभाष सिंह ने बताया कि दिलीप दिल्ली में सिलाई का काम करता था। दो महीने से वह घर पर ही रह रहा था।
आगरा के एक वकील का उस पर कुछ रुपया बाकी था। वकील के लगातार रुपयों की मांग करने से वह काफी परेशान रहता था। रात में परिवार के साथ वह घर में सो रहा था। किस समय घर से निकल गया, किसी को पता नहीं चला। उधर, कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें