फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली चलने से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
राधिका की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ताजमालखां में नवविवाहिता की बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली लग जाने से मौत हो गई। ससुर राजेश गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अब बहू के मायके वालों के बयान या तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

खत्ताजमालखां निवासी आकाश गुप्ता का विवाह दो माह पहले माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री राधिका (24) के साथ हुआ था। गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे ससुराल में ही संदिग्ध हालात में बंदूक से गोली चल जाने से राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका के गले में लगी गोली आर-पार हो गई।
घटना को लेकर राधिका के ससुर राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राधिका उसकी एकनाली बंदूक के साथ घर में सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई और राधिका की मौत हो गई। सीओ सतेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राधिका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि राधिका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

एक घंटे पहले ही घर लाए थे बंदूक
राजेश गुप्ता की लाइसेंसी बंदूक पंचायत चुनाव में कोतवाली में जमा कर दी गई थी। पंचायत चुनाव हो जाने के बाद गुरुवार को वह दोपहर में लगभग एक बजे कोतवाली से बंदूक लेकर आए और अपने घर पर रख दी। इसके एक घंटे बाद ही घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें