फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरिया गिरफ्तार, नगदी और गांजा भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नौ सौ ग्राम गांजा, 1.47 लाख रुपये नगद व अन्य सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सांडी रोड पर बाबा मंदिर मोड़ के पास छापा मारा। मौके से अतीक अहमद निवासी पुराना बोर्डिंग हाउस सांडी रोड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक लाख 47 हजार 480 रुपये नगद, नौ सौ ग्राम गांजा, एक मोबाइल, सट्टे की चार पर्ची, एक कॉपी और पेन बरामद हुआ है। इस मामले में सुधीर वर्मा निवासी आवास विकास कालोनी और जाहिद निवासी खजांची टोला इदरीशगंज को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें