बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम उसके पति बाहर गए थे, वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी हरिमोहन व शानू नशे की हालत में घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर मारपीट की और पत्थर मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर भाग गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।